Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    बाराबंकी। धनोखर मंदिर में पूर्व सीएम कल्याण सिंह का मना जन्मदिवस।

    बाराबंकी। नगर के धनोखर चौराहे पर स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर परिसर में भाजपा प्रवासी संपर्क प्रकोष्ठ के तत्वावधान में व जिला संयोजक मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्मदिवस मनाकर मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान कल्याण सिंह अमर रहें व जय श्री राम का नारा लगाया गया।

    जिला संयोजक मनोज श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह भारतवर्ष के शिखर सनातन महापुरुष थे। जिनके योगदान से ही आज का भव्य श्री राम मंदिर हमारे सामने साकार रूप लेता दिख रहा है। समस्त भारतवासियों की श्रीराम के प्रति धार्मिक भावनाओं व आकांक्षाओं की पूर्ति हो रही है। इस मौके पर पूर्व नगराध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, अनुपम अग्रवाल, उत्तम गुप्ता, सूर्य प्रकाश शुक्ला, योगेंद्र गुप्ता,राजीव श्रीवास्तव, मानवेन्द्र प्रताप सिंह,कौशल, शरद श्रीवास्तव, अनन्तराम वर्मा, अरूण सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.