सम्भल। गुरू गोविन्द सिंह प्रकाशोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा।
........ कालकारों ने मनमोहा, सेवादारों ने बांटा प्रसाद
उवैस दानिश\सम्भल। सिक्ख समुदाय के दसवें गुरू श्री गुरू गोंविन्द सिंह साहिब का 357 वॉं प्रकाशोत्सव पर नगर में धूमधाम के साथ नगर कीर्तन का हर्षोउल्लास के साथ आयोजन किया गया। शोभायात्रा में शामिल आखाड़ों ने जनता का मनमोह लिया तथा गुरूद्वारा साहिब से प्रसाद का वितरित किया गया।
सोमवार को नगर के मौहल्ला कोट पूर्वी स्थित गुरूद्वारा से सिक्ख समुदाय के लोगों ने दसवें गुरू श्री गुरू गोविन्द सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन एवं शोभायात्रा का आयोजन हर्षोउल्लास के साथ किया गया। संगतो ने विशेष उत्साह के साथ भक्ति भावना का प्रदर्शन किया। इसमें मुख्य रूप शेरे पंजाब पाईप बैण्ड, मिशल शहीद गतका, दमदमी टकसाल, निहंग सिंह जत्था, भागड़ा पार्टी शेरे पंजाब, निशाने खालसा, गतका पार्टी, फूलो से सजी पालकी साहिब, कीर्तन जत्था एवं डीजे पर गुरूवांणी शबद पर आनन्द लेती संगते आदि रहे। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग चक्की का पाट, सब्जी मण्डी, तहसील मार्ग, शंकर कालेज चौराहा, यशोदा चौराहा, बहजोई मार्ग, सरथल चौकी, पंजाबी मन्दिर मार्ग, डाकखाना होती हुई गुरूद्वारा पर आकर समाप्त होगी। इस दौरान नगर कीर्तन एवं शोभायात्रा का कई स्थानो पर फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। जगह जगह पर लंगर का आयोजन किया गया। भारी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
कुलवीर सिंह