देवबंद। नर नारायण सेवा के अन्र्तगत मानव कल्याण मंच ने किये कंबल वितरित।
.......... रविवार को गौशाला कर्मचारियों व संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों को किए कंबल वितरित
शिबली इकबाल\देवबंद। सामाजिक संगठन मानव कल्याण मंच द्वारा देवीकुंड स्थित श्री कृष्ण गौशाला में नर-नारायण सेवा के अन्र्तगत गौशाला के सभी सेवाकर्ताओं एवं कर्मचारियों को व संस्कृत पाठशाला के विद्यार्थियों को सर्दी से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए।रविवार को आयोजित कार्यक्रम के अतिथि एंव संघ जिला कार्यवाहक आशुतोष गुप्ता कहा कि मानव कल्याण मंच लगातार निर्धनों व असहाय लोगों कि सेवा कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग ने मंच की प्रत्येक माह किए जाने वाले सेवा कार्य को मानवता के लिए उच्च सेवा कार्य बताया।मुख्य अतिथि एंव प्रेस एसोसिएशन देवबंद अध्यक्ष मनोज सिंघल ने कहा कि यह संस्था बिना किसी बड़े आयोजन के तथा बिना किसी सामाजिक मतभेद के गरीबों व जरूरतमंदों की मदद कर रही है और यही सच्ची मानव सेवा है।
![]() |
छात्रों को कबंल वितरित करते सामाजिक संगठन मानव कल्याण मंच के पदाधिकारीगण |
मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा की निर्धनों व असहाय लोगों की सेवा करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है तथा जरूरतमंदों की सेवा करने से एक आत्म सुख की प्राप्ति होती हैं जिसको केवल सेवा करने वाला व्यक्ति ही महसूस कर सकता है।मंच के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि यह मंच का इस वर्ष का प्रथम सेवा कार्य है तथा मंच प्रत्येक माह सेवा कार्य कर रहा है आने वाले अगले माह फरवरी में मंच दीन दुखियों की सेवा के लिए अगला कार्यक्रम करेगा।मंच के महासचिव सुशील कर्णवाल द्वारा वर्ष भर चलने वाले सेवा कार्य को विस्तार से बताया गया।इस दौरान राजेश अनेजा,प्रमोद मित्तल,राजकुमार जाटव,यश बंसल,अमित गर्ग,श्याम चैहान, राजू सैनी,शरद गोयल,संजय सैनी,सुनील बंसल आदि उपस्थित रहे।