निगोही। अपनी शादी के कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत।
............ अज्ञात वाहन की टक्कर से अंड खेड़ा गांव के पास हुआ हादसा
फै़याज़ उद्दीन\निगोही। अपनी शादी के कार्ड बांटने निकले युवक की बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की जान चली गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थाना निगोही के विक्रमपुर चकौरा निवासी रूकम सिंह यादव के 23 वर्षीय बेटे विनोद की शादी होनी थी। जिसके लिए विनोद खुद कार्ड बांटने रिश्तेदारी में निकला था। गुरुवार को निगोही क्षेत्र के अंड खेड़ा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने विनोद की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विनोद बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल विनोद को अस्पताल में एडमिट करवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनो को हादसे की जानकारी दी। परिजन भी रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए।