कानपुर। स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा।
.......... रामचरित्रमानस पर आपत्तिजनक बयान के खिलाफ फूंका स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला
.......... भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य को इस्लाम अपनाने की दी सलाह
इब्ने हसन ज़ैदी\कानपुर। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के राम चरित मानस पर विवादित बयान का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है तमाम नेताओं के इस बयान पर पलटवार के बाद अब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
कानपुर के बर्रा बाईपास पर भाजपाइयों ने नारेबाजी करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला फूंकते हुए जमकर प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य यह सब अखिलेश यादव के इशारे पर कह रहे हैं उन्होंने कहा कि वह भगवान श्रीराम जिन्होंने शबरी के जूठे बेर खाए थे उनकी रामचरितमानस पर इस तरीके से टिप्पणी करना अशोभनीय है। स्वामी प्रसाद मौर्या के इस बयान से वह सब बहुत नाराज हैं,और जल्दी इसके खिलाफ केस भी दर्ज कराएंगे,,वही कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य को इस्लाम धर्म अपनाने की सलाह दी है।