अंबेडकरनगर। शीला को मिली पीएचडी की उपाधि क्षेत्र में हर्ष।
अंबेडकरनगर। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या द्वारा शीला देवी को पीएचडी की उपाधि प्रदान करने पर लोगों ने बधाइयां दी हैं। शीला देवी पुत्री रामलाल राजभर ने रमाबाई राजकीय महिला पीजी कॉलेज, अकबरपुर अम्बेडकर नगर के सहायक प्रोफेसर डॉ अखिलेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में 'हिंदी की समकालीन स्त्री चेतना और प्रभा खेतान का कथा साहित्य' विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया है।
![]() |
शीला देवी फ़ाइल फ़ोटो |
शीला देवी वर्तमान में किशोरी रमन महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मथुरा के हिन्दी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। शीला देवी अम्बेडकर नगर जनपद के रसूलपुर बाकरगंज गांव की रहने वाली हैं इनके पिता पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत हैं जबकि बड़े भाई मंशाराम राजभर भानमति स्मारक कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट के प्राचार्य पद पर हैं। शीला देवी ने स्नातक एवं परास्नातक की शिक्षा सरदार पटेल स्मारक पीजी कालेज लारपुर से प्राप्त की है। शोध निर्देशक डाॅ अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने डाॅ शीला देवी को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि यह शोध कार्य यूजीसी मानकों के अनुसार है और उच्च श्रेणी का है। डाॅक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने पर शीला देवी को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शेफाली सिंह, डाॅ. विश्वनाथ द्विवेदी, डाॅ. सुधा, डाॅ. अरविन्द कुमार वर्मा, डाॅ चन्द्रभान, प्रियंका सिंह, मंशाराम राजभर एवं डॉ. नंदन सिंह ने हर्ष व्यक्त किया।