लखीमपुर खीरी। भीषण ठंड, शीतलहर के दृष्टिगत किसान पदाधिकारियों को बांटे कंबल।
.......... धरना प्रदर्शन कर रहे किसान संगठन से मिले एसडीएम, किया संवाद
शाहनवाज गौरी\लखीमपुर खीरी। गन्ना विकास समिति गोला गोकर्णनाथ में किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (चढूनी ग्रुप) द्वारा आयोजित धरने में शनिवार को उप जिलाधिकारी गोला अनुराग सिंह पहुंचे, जहां उन्होंने किसान संगठन के पदाधिकारियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने काफी देर तक संगठन पदाधिकारियों से एक-एक कर वार्तालाप किया।
उप जिलाधिकारी गोला अनुराग सिंह ने चदुनी ग्रुप के किसान पदाधिकारियों से संवाद करते हुए करते हुए उनकी मांगे जानी, निराकरण के संबंध में चर्चा की। भीषण ठंड एवं शीतलहर के दृष्टिगत एसडीएम ने प्रदर्शन कर रहे किसान संगठन के पदाधिकारियों को कंबल वितरित किया।