सीतापुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वित्त मंत्री स्व. राजेन्द्र गुप्ता की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि।
शरद कपूर\सीतापुर। जनपद के ऐतिहासिक कस्बा खैराबाद में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र कुमार गुप्ता की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा चंद्रा गेस्ट हाउस खैराबाद के सभागार में पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी के द्वारा आयोजित की गई।
श्रद्धांजलि सभा सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय राजेंद्र गुप्ता के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन परिचय से अवगत कराया गया। भारतीय जनता पार्टी सीतापुर के जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने सभा की शुरुआत करते हुए उनके जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भावभीनी अपनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय गुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, रमाकांत मिश्रा, पूर्व mlc भरत त्रिपाठी, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव, भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री आशीष कश्यप, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, महेश शर्मा, रामेश्वर प्रसाद गप्पू भैया, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अंशू गुप्ता, अभिषेक गुप्ता ,निलय् मिश्रा. आदि लोग उपस्थित रहे हैं।