Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा दीक्षोत्सव कार्यक्रम के तहत महिला खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

    रिपोर्ट-सै० आसिफ हुसैन ज़ैदी

    बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति  प्रो0 कल्पलता  पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं समाजकार्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ0 पुष्पा मिश्रा के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बसंतपुर में दीक्षोत्सव कार्यक्रम के तहत महिला खेल प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रूबी सहायक आचार्य समाज कार्य विभाग द्वारा की गयी ।उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी भी पुरुषों के समान ही महत्वपूर्ण है । 

    इसलिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को आगे आकर अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करना आवश्यक है। डॉ प्रेम भूषण यादव, सहायक आचार्य समाज कार्य विभाग ने महिलाओं को खेल के महत्व के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि खेल हमें, आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण करना और सुधार करना सिखाता है। खेल गतिविधियों में शामिल होना स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभदायक है। खेलने से बहुत  रोगों से सुरक्षित करने में मदद करता है; जैसे – गठिया, मोटापा, हृदय की समस्याओं, मधुमेह, आदि। 

    डॉ संजीव कुमार सहायक आचार्य समाज कार्य विभाग ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी समय मे विश्वविद्यालय द्वारा अनेक कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। इस खेल प्रतियोगता में  महिलाओं एवं किशोरियों की बढ़ चढ़ के प्रतिभागिता रही।  प्रतियोगिता के अंतर्गत हांडी फोड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सविता देवी, द्वितीय स्थान सरिता देवी और तृतीय स्थान रूबी ने प्राप्त किया वही म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रेखा देवी, द्वितीय स्थान सविता देवी और तृतीय स्थान उर्मिला ने प्राप्त किया तथा नींबू चम्मच रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनी देवी, द्वितीय स्थान रेखा देवी का रहा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ नीरज कुमार सहायक आचार्य अंग्रेजी विभाग जननायक चंद्रशेखर विश्विद्यालय उपस्थित रहे साथ ही समाजकार्य  विभाग के समस्त छात्र - छात्राओं की भी सहभागिता रही।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.