संभल। पहलवानों के गंभीर आरोपों से विवाद में फंसे कुश्ती संघ को लेकर संभल में कुश्ती कोच ने ब्रजभूषण शरण सिंह की हिमायत की।
............... पहलवानों के गंभीर आरोपों से विवाद में फंसे कुश्ती संघ को लेकर संभल में कुश्ती कोच ने ब्रजभूषण शरण सिंह की हिमायत की वहीं उन्होंने यौन शोषण के आरोपों पर महिला खिलाडि़यों को लेकर विवादित बयान दिया है।
उवैस दानिश\संभल। त्यागी स्पोर्ट्स कन्या गुरुकुल के कुश्ती कोच आर्य भोले सिंह त्यागी ने कहा कि कुश्ती संघ एवं खिलाड़ियों के बीच विवाद कुश्ती को नष्ट करने का सियासी मोड़ है ब्रजभूषण शरण सिंह की अध्यक्षता में कुश्ती की तरक्की हुई है। वे 12-13 घंटे खड़े होकर मेहनत करते हैं। वहीं कहा कि वे उन पर लगे आरोपों से वे सहमत नहीं हैं खिलाड़ियों ने पहले यौन शोषण की लिखित कंप्लेंट क्यों नहीं की।
Fir क्यों नहीं कराई? धरने पर बैठने वाले दो तीन महीने पहले तक ब्रजभूषण शरण सिंह की तारीफ करते थे। कुश्ती ने ब्रजभूषण शरण सिंह की अध्यक्षता में तरक्की की है वहीं यौन शोषण के आरोपों पर उन्होंने विवादित बेहद बयान दिया है कहा कि यौन शोषण से इस्तीफे का क्या मतलब?ये राजनीतिक सियासत है.हरियाणा के लोगों को ब्रजभूषण शरण सिंह से कष्ट है वे चाहते हैं कि सारी चीजें हरियाणा में ही रहनी चाहिए। मगर इस दौरान यौन शोषण पर कहा कि यौन शोषण सहमति बिना कैसे हो जाएगा? जो यौन शोषण का शिकार हैं वे अपने स्वार्थ में हैं यौन शोषण पीड़िताओं ने अपने साथ हुई घटना को किसी के साथ शेयर क्यों नहीं किया?
वहीं धरने पर बैठे एक कोच पर उन्होंने कहा कि सबसे पहले fir उन्हीं के खिलाफ होनी चाहिए। जो 10-11 साल तक कोच थे। आपको बता दें आर्य भोले सिंह के स्कूल की में पले बढ़े तमाम पहलवान देश विदेश में पहलवानी में नाम रोशन कर रहे हैं।
आर्य भोले सिंह त्यागी कुश्ती कोच,संचालक त्यागी स्पोर्ट्स एवं कन्या गुरुकुल