कन्नौज। काऊ मिल्क प्लांट को लेकर समाजवादी पार्टी योगी सरकार को घेरने की तैयारी।
रहीश खान\कन्नौज। कन्नौज में बन्द पड़े काऊ मिल्क प्लांट को लेकर समाजवादी पार्टी योगी सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव जल्द ही काऊ मिल्क प्लांट पर विशाल जनसभा करेंगे। ये जानकारी आज कन्नौज आये सपा के पूर्व मंत्री व पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने दी। पत्रकारोंसे बात करते हुये उन्होने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला।
![]() |
राजपाल कश्यप (पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश) |
कन्नौज में समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के संभावित कार्यक्रम को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारो से बात करते हुए उन्होने योगी सरकार पर जमकर हमला किया। पूर्व मंत्री ने महंगाई बेरोजगारी और कन्नौज में समाजवादी सरकार में हुए विकास कार्यों को ठप करने के आरोप भी लगाये। समाजवादी कार्यकर्ताओं के हो रहे उत्पीड़न के विरोध में जल्द ही धरना प्रदर्शन करने का आग्रह किया।
राजपाल कश्यप (पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश)