शाहजहांपुर। जिला गन्ना अधिकारी ने रोजा चीनी मिल के क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
........... किसानों के सामने कांटे पर बैलगाड़ियों का कराया वजन।
फै़याज़ उद्दीन\शाहजहांपुर। जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने रोजा चीनी मिल के क्रय केंद्र खानपुर कोयलापट्टी एवं तिलहर चीनी मिल गेट कांटा नं.2 बैलगाडी एवं ट्रक ग्रॉस का निरीक्षण जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने किया। बैलगाडी कांटे पर तौल लिपिक अनुज कुमार तौल कार्य कर रहे थे। ग्राम अहियापुर के किसान वीरपाल पुत्र बलवंत की गन्ना से भरी बैलगाडी का वजन किया। जिसका वजन 36.00 कुं आया। कांटे की क्षमता 5.00 टन थी। इस पर 5.00 कुं के मानक बाँट रखने पर वजन 41.00 कुं आया। तौल कार्य हेतु उपस्थित किसानो द्वारा शिकायत की गयी कि ट्रक ग्रॉस पर तौल करने पर वजन मे अंतर आ जाता है। उपस्थित किसानो के सामने ट्रॉली ग्रॉस एवं ट्रक ग्रॉस दोनों कांटों पर वजन किया गया। दोनों कांटों पर वजन मे कोई अंतर प्रदर्शित नहीं हुआ।
किसानो नें कहा कि तौल कार्य से वह संतुष्ट है। तिलहर चीनी मिल नें 20 नवंबर क़ो पेराई कार्य का शुभारम्भ किया था। आज तक 14.00लाख कुं गन्ना की पेराई हो चुकी है। तिलहर चीनी मिल द्वारा 25 दिसम्बर 2022 तक खरीद किये गए गन्ना का गन्ना मूल्य किसानो के खातों मे भेज दिया है। निगोही चीनी मिल द्वारा 20.01.2023, रोजा चीनी मिल 07 जनवरी, एवं पुवाया चीनी मिल द्वारा 26 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का मूल्य किसानो के खाते मे भेज दिया है। जनपद मे अब तक 165.00 लाख कुं गन्ना खरीद की जा चुकी है। सभी चीनी मिले अपनी पूरी क्षमता के साथ पेराई कार्य कर रही हैं।