सम्भल। मदरसे में लिहाफ़ कंबल के साथ बांटी गई राशन की पर्चियां।
उवैस दानिश\सम्भल। उत्तर प्रदेश में लगातार सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है इसी को देखते हुए हर साल की तरह इस साल भी मदरसे में 100 लोगों को लिहाफ कंबल सहित महीने की राशन की पर्चियां दी गई।
![]() |
मौलाना मौहम्मद मियां, प्रधानाचार्य |
जनपद सम्भल में हिलाली सराय स्थित मदरसा सिराजुल उलूम में दस पंद्रह सालों से संचालित हो रहे लिहाफ कंबल वितरण कार्यक्रम में हर साल की तरह इस साल भी अल इस्लाम ट्रस्ट की ओर से 100 से अधिक गरीबो को लिहाफ, कंबल वितरण किए गये। कार्यक्रम के बोलते हुए मदरसा सिराजुल उलूम के प्रधानाचार्य मौलाना मौहम्मद मियां ने कहा कि हमें गरीब लोगों की खिदमत करते रहना चाहिये, गरीबों की मदद करना भी एक इबादत है। हमारा फर्ज है कि हमें अपने आसपास के निर्धन व असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहना चाहिये। इस्लाम के मानने वालों को अल्लाह ने सख्त ताकीद की है कि गरीब लोगों की मदद करें। इस दौरान हर महीने गरीबों को देने वाले राशन की पर्चियां भी बांटी गई। प्रोग्राम में मौलाना आरिफ, मास्टर अम्बर, मास्टर आकिल, बदर हुसैन आदि मौजूद रहे।