कानपुर। अनुसूचित जनजाति आयोग भारत सरकार की सदस्य अंजू बाला जन चौपाल कार्यक्रम में पहुची।
इब्ने हसन ज़ैदी\कानपुर। कानपुर नगर के बिल्हौर के डाक बंगला निरीक्षण भवन में आज दोपहर पूर्व सांसद व अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य अंजूबाला एक जनचौपाल कार्यक्रम में शामिल हुई। वहा लोगो की शिकायतें सुनने के बाद मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल समस्या निस्तारण के आदेश दिए। व कार्यक्रम में पहुचे दूरदराज़ से आये कई ग्रामीणों को कंबल वितरण भी किया।
उन्होंने बताया की आज राजस्व से सम्बंधित भूमि विवाद के ज्यादा मामले सामने आये है। जल्द ही एक बड़ी चौपाल लगाकर क्षेत्र में मौके पर ही लोगो की समस्याओं को अधिकारियों की उपस्थिति में हल कराएंगे। बिल्हौर जनचौपाल कार्यक्रम के बाद शिवराजपुर में एक दूसरी जनचौपाल में शामिल होने के लिए अपने काफ़िले के साथ रवाना हो गई। इस दौरान बिल्हौर जनचौपाल करकर कार्यक्रम में उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण रामशरण कटियार,बिल्हौर प्रधान संघ अध्यक्ष अजीत सिंह रजावत, ग्राम प्रधान मुहद्दीपुर राजकुमार सिंह भदौरिया,ग्राम प्रधान बिल्हौर देहात वीरेंद्र कटियार, समाजसेवी अश्विनी कटियार, भाजपा नेता सोनू सैनी समेत कई लोग मौजूद रहे।
अंजू बाला पूर्व सांसद अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य भारत सरकार