देवबंद। गुरू गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी।
......... मौहल्ला दुद्धा स्थित गोपाल अरोड़ा के निवास पर हुआ प्रभातफेरी का भव्य स्वागत
शिबली इकबाल\देवबंद। साहिब श्री गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही 5 दिवसीय प्रभातफेरियों के तीसरे दिन नव वर्ष पर नगर में विशाल प्रभातफेरी निकाली गई। रेलवे रोड़ स्थित गुरूद्वारा साहिब से प्रारंभ हुई प्रभातफेरी सुभाष चैक,संत नगर कालोनी,लाजपत नगर कालोनी, ब्रहमपुरी कालोनी,कैलाशपुरम कालोनी,अशोक विहार,रेलवे रोड़ होते हुए मौहल्ला दुध्धा स्थित गोपाल अरोड़ा व ऋषभ अरोड़ा के निवास पर पंहुची जहां परिवार ने फूलों की वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया।
![]() |
प्रभातफेरी में निशान साहिब लेकर चलते बच्चे |
प्रभातफेरी में निशान साहिब लेकर आगे चल रहे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे पीछे संगत गुरवाणी गायन करती हुई चल रही थी।ज्ञानी गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह,चन्नी बेदी,बबनीश कौर,जितेश बतरा,भोली मनचंदा ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया। वातावरण सतनाम वाहेगुरू के जयकारों से गूंज उठा।गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने संगत को नव वर्ष की बधाई दी।
![]() |
गुरवाणी गायन करते हुए चलती संगत |
इस दौरान सेठ कुलदीप कुमार,गुरजोत सिंह सेठी,सचिन छाबड़ा,इंद्रजीत सिंह,दीपक अरोड़ा,हर्ष भारती, जसवंत सिंह,गुरजंट सिंह,सन्नी सेठी,राजपाल सिंह,हर्ष बतरा, हर्षप्रीत मनचंदा,चरण सिंह, अशोक मल्होत्रा,डा.अशोक चैधरी,अनिल मल्होत्रा,गुरदीप सिंह,शोभा सिंह मनचंदा आदि मौजूद थे।