हरदोई। समाजसेवी निरमा देवी ने कड़ाके की ठंड में गरीब व असहायों को बाटें कम्बल, कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे खिले।
विजयलक्ष्मी सिंह एडिटर-इन-चीफ
हरदोई। सामाजिक संस्था कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी ने बढ़ती ठंड को देखते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, रामजानकी मंदिर व सड़क के किनारे ठिठुर रहे गरीब व असहायों के बीच पहुँचकर कम्बल का वितरण किया।
![]() |
रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानो पर निरमा देवी और उनकी टीम द्वारा जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाते हुए। |
जरूरतमंदों को स्नेहरुपी कंबल ओढ़ाते हुए कहा कि भयावह ठंड में यह बड़ा सहारा होगा। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा नर नारायण सेवा के समान पुनीत कार्य है। ठंड से राहत का सामान पाकर गरीबों के चेहरे खिल गये तो बुजुर्गों ने आशीर्वाद देते हुए संस्था के इस कदम की सराहना की।
![]() |
बुजुर्गों महिला को कंबल ओढ़ाते हुए संस्थापिका निरमा देवी |
कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है। एक ओर जहा ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है। लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है। असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिसपर कृपा होती है वही इस तरह के पुन्य कार्य करते हैं।
![]() |
संस्थापिका निरमा देवी को आशीर्वाद देते हुए बुजुर्ग |
समाजसेवी निरमा देवी ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर अमिता मिश्रा 'मीतू', प्रशांत गुप्ता (नितिन),अमित गुप्ता, अवधेश कुमार, आभाष कुमार आदि लोग मौजूद रहे।