Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    अयोध्या। आर्शीवाद सर्विस स्टेशन द्वारा चलाया गया नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान।

    अयोध्या। शनिवार को भेलसर चौराहा स्थित आर्शीवाद सर्विस स्टेशन द्वारा नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान चलाया गया।सड़क नियमों की अनदेखी से बढ़ती दुर्घटना को कम करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। आज से आर्शीवाद सर्विस स्टेशन पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा। यातायात माह में जन जागरूकता लाने के लिए यह पहल की जा रही है। पेट्रोल पंप संचालक ने दोपहिया वाहन संचालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की है।

    वहीं उपमहानिरीक्षक मुनीराज द्वारा आर्शीवाद सर्विस स्टेशन पर चलाये जा रहे सडक सुरक्षा अभियान हेतु सर्विस स्टेशन मालिक विनोद कुमार सिंह को धन्यवाद देने के साथ, यह अभियान समाज में एक अच्छी शुरुआत है व आमजन मानस से अपील की गयी कि आप सभी स्वंय यातयात नियमों का पालन करें यह आपके और आपके परिवार के लिये बहुत जरुरी है।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.