हरदोई। ठंडक के चलते भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा ने वितरित की चाय।
हरदोई। भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा ने नव वर्ष के मौक़े पर आज दूसरे दिन ठंडक के चलते राहगीरों को चाय वितरण की। भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा ने कहा कि इस भीषण ठंड के चलते हम सब लोग को कुछ न कुछ मदद ज़रूर करना चाहिए जिसके चलते आज भाजपा नेता ने मंगली पुरवा फाटक स्थित आवास पर राहगीरों को चाय वितरण किया।
भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा सभी की मदद की है कोरोना काल में सभी तक हर संभव मदद पहुँचाने का कार्य किया है। भाजपा सरकार ने हमेशा हर भूखे तक अन्न पहुँचाने का कार्य किया है।