सम्भल। सिपाहियों को धक्का देकर पुलिस अभिरक्षा से भाग गया करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया।
उवैस दानिश
सम्भल। एक अभियुक्त सिपाहियों को धक्का देकर पुलिस अभिरक्षा से भाग गया करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया लापरवाही के आरोपी दोनों सिपहियों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। अलबत्ता अभियुक्त के पकड़े जाने के बाद पुलिस की जान में जान आई है।
सिपाहियों को धक्का देकर पुलिस अभिरक्षा से मुल्जिम के भागने की घटना यूं तो सम्भल जनपद की सीमा के पास मुरादाबाद जिले में हुई मगर घटना का सीधा संबंध सम्भल से है। सम्भल के बहजोई थाना की पुलिस ने अमर सिंह पासी नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जहां से रिमांड के बाद सिपाही उसे जेल ले जा रहे थे.मुरादाबाद के बिलारी थाना इलाके में अभियुक्त सिपाहियों को धक्का देकर भाग गया जिसके बाद मुरादाबाद और सम्भल की पुलिस में हड़कंप मचा.करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जिलों की पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया.सम्भल एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है उसके खिलाफ अभिरक्षा से भागने का बिलारी थाने में केस दर्ज किया। गया है दोनों लापरवाह सिपाहियों को सस्पेंड किया गया है अभियुक्त को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।
चक्रेश मिश्रा sp सम्भल