कानपुर। राष्ट्रीय लोक दल ने कपूरी ठाकुर की 98 वां जन्म दिन मनाया।
इब्ने हसन ज़ैदी\कानपुर। राष्ट्रीय लोक दल कानपुर नगर के तत्वाधान मे जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98 वां जन्मदिन रालोद पार्टी मुख्यालय सब्जी मंडी बा उस्मान उस्मान दशाही नाका में खादी सूत की माला पहनाकर मनाई ! मुख्य वक्ता सुरेश गुप्ता उपाध्यक्ष राज्य लोक दल उत्तर प्रदेश ने कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी समाजवाद के पुरोधा थे उनका जन्म समस्तीपुर जिले के ग्राम पितौझिया में 24 जनवरी 1924 में हुआ था! राजनीतिक में उदाहरण है कर्पूरी ठाकुर का गांव को अब कर्पूरी गांव कहा जाता है भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक बिहार के राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके कर्पूरी ठाकुर लोकप्रियता के कारण जननायक कहा जाता है लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया उनके राजनीतिक गुरु थे राम सेवक यादव मधुलिमय जैसे उनके साथी थे 1977 में जनता पार्टी की विजय के बाद चौधरी चरण सिंह द्वारा कर्पूरी ठाकुर को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया गया कर्पूरी ठाकुर 1952 से लगातार विधायक रहे।
उन्होंने एक भी मकान नहीं बनाया कर्पूरी ठाकुर की मृत्यु के बाद जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा उनके पैतृक गांव गए तो कर्पूरी ठाकुर की पुश्तैनी झोपड़ी देख कर रो पड़े उन्होंने कहा जो व्यक्ति 1952 से लगातार विधायक रहा हो उसने अपने लिए एक आशियाना भी ना बनाया हो वह अपने आप में ईमानदारी का प्रतीक थे कर्पूरी ठाकुर के पिताजी जीवन भर अपना पुश्तैनी कार्य करते रहे जबकि कर्पूरी ठाकुर दो बार मुख्यमंत्री रहे उन पर कोई उसका असर नहीं पड़ा इसलिए हम लोग उन्हें याद करते हैं! कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश गुप्ता ने की संचालन मोहम्मद उस्मान अध्यक्ष रालोद ने किया कार्यक्रम में सर्व श्री विमलेश पाठक प्रदेश महामंत्री बसंत सिंह डॉ. सुहैल चौधरी , मोहम्मद अबरार, अश्वनी त्रिवेदी, नसीम अहमद, रिजवान अली, दीपक शर्मा ,सुनील कुमार आदि प्रमुख रूप से थे।