अयोध्या। नए साल पर , राम नगरी में उमड़ा जनसैलाब, 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे।
............. राम लला के दरबार में 1 लाख श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की है
देव बक्स वर्मा\अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की धर्म नगरी अयोध्या में कड़ाके की ठंड के बीच आठ लाख श्रद्धालु राम भक्तों ने अयोध्या में नए वर्ष का जश्न मनाया! जैसा कि नए वर्ष पर, वर्ष का सबसे ठंडा दिन देखा गया! सूर्य के दर्शन नहीं हुए, कोहरा चू रहा था, फिर भी आस्था का सैलाब जिस तरह से उमड़ा लगा कि ठंडी के आगे भक्ति का जोर ज्यादा है! अयोध्या ने नए वर्ष का उल्लास, राम भक्ति का उल्लास, बन रहे राम मंदिर को देखने के लिए उल्लास, अयोध्या में हो रहे विकास को देखने का उल्लास, आदि तमाम ऐसे अयोध्या के कार्य हैं जिनको देखने के लिए भी श्रद्धालु काफी उत्सुक दिखाई पड़े और इन सब के बीच अपने आराध्य प्रभु श्री राम और हनुमान जी के दर्शन किए, सरयू के पवित्र धारा में स्नान करके बाबा नागेश्वर नाथ को जलाभिषेक किया।
वर्ष 2023 की शुरुआत हो चुकी है। नए साल पर मंदिरों में भारी भीड़ देखी गई है। भगवान राम की नगरी अयोध्या में भी नववर्ष के अवसर पर जन सैलाब देखने को मिला। अयोध्या में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति दिखी। लोग राम भक्ति में पूरी तरह से डूब ही नजर आए। पूरे शहर में जय श्री राम के जयघोष भी सुनाई दे रही थी। श्रद्धालुओं में आस्था का स्वभाव पूरी तरीके से चरम पर था। जानकारी के मुताबिक कड़ाके की ठंड के बावजूद भी राम नगरी में श्रद्धालु 8 लाख के ऊपर की संख्या में पहुंचे हैं। पिछले साल 1 जनवरी को हनुमानगढ़ी में लगभग 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।
इस साल भगवान राम लला के दरबार में 1 लाख श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की है। वही, सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में लगभग 4 लाख श्रद्धालुओं ने इस बार पूजा अर्चना की है। तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या के अलग-अलग मठ मंदिरों में भी पहुंचे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। राम का भव्य मंदिर बनता देख सभी में जबरदस्त उत्साह भी देखा गया। सभी दोबारा राम मंदिर के निर्माण के बाद भी यहां आने के बातें कर रहे थे। इस 2023 के अंत तक प्रभु श्री राम के मंदिर बनकर तैयार हो जाएंगे और 2024 में मकर संक्रांत के बाद दर्शन पूजन भी शुरू हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न हो जाएगा। अगले साल राम मंदिर को आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। राम मंदिर को बनकर तैयार होने के बाद देश विदेश से लाखों लाख लोग प्रतिदिन अयोध्या पहुंचेंगे। ऐसा आमजन और सरकार का मानना है! तब अयोध्या में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे जिसके लिए प्रयास चल रहे हैं।