महराजगंज। अब तक 53 से अधिक विमान हादसे में 900 से अधिक की जा चुकी है जान।
महराजगंज। रविवार की सुबह काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरे यती एयरलाइंस का विमान पोखरा पंहुचने के कुछ ही मिनट पहले एक पहाड़ी से टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। विमान पूरी तरह आग के आगोश में आ गया और लड़खड़ाते हुए सेती नदी में गिर गया। विमान में एयरहोस्टेस और चालक दल के चार सदस्यों को लेकर कुल 72 लोग थे।
इनमें भारत के 5, रूस के 4, कोरिया के 2, आयरलैंड, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के 1-1 व्यक्ति शामिल हैं। फिलहाल किसी के जिवित बचने की संभावना नहीं है। नेपाल में विमान दुर्घटनाओं के इतिहास में यह सबसे बड़ा विमान दुर्घटना है जिसमें 72 जानें गईं हो। विश्व भर में विमान दुर्घटनाओं पर नजर डालें तो अपने आयतन के लिहाज से नेपाल सबसे अधिक विमान दुर्घटना वाला देश है। यहां 77 वर्षों में 55 से अधिक विमान दुर्घटना हुई है जिसमें करीब 900 लोगों की जाने गई है। रविवार को हुई विमान दुर्घटना के पहले पोखरा से उड़ान भरे एक छोटी जहाज जोमसोम में दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमें 22 लोग मारे गए थे। तारा एयर लाइंस की डबल इंजन वाली छोटी विमान नाइन एन ए ईटी में चार भारतीय सहित 22 यात्री थे, दुर्घटना में ये सभी दिवंगत हुए थे।
संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, पिछले 77 वर्षों में नेपाल में 53 से अधिक जहाज और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। ऐसे हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। नेपाल में जहाज और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं में अब तक 900 से अधिक लोग मारे गए जा चुके हैं।
नेपाल में पहला जहाज दुर्घटना 7 मई, 1946 को हुआ था। रॉयल फोर्स एयर के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। 1955 में नेपाल में एक जहाज़ दुर्घटना में पहला मानव हताहत हुआ था। कलिंगा एयर के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हुई थी।1956 में काठमांडू में इंडियन एयरलाइंस के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोगों की जान चली गई थी। 1957 में नेपाल में इंडियन एयरलाइंस का एक विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। टिकरभैरव में इंडियन एयरलाइंस के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोगों की मौत हो गई थी। एक साल से भी कम समय के बाद, 1958 में, नेपाल में इंडियन एयरलाइंस का एक और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 20 लोग मारे गए थे। नेपाल में प्रति वर्ष एक विमान दुर्घटना का रेकॉर्ड है।