देवबंद। 5 दिवसीय प्रभातफेरियों का हुआ समापन,प्रकाशोत्सव कल।
शिबली इकबाल\देवबंद। साहिब श्री गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही 5 दिवसीय प्रभातफेरियों का आज समापन हो गया। प्रकाशोत्सव 5 जनवरी को (कल) मनाया जाएगा पांचवे दिन गुरूद्वारा साहिब से प्रारंभ हुई प्रभातफेरी रेलवे रोड़ स्थित गुरूद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर प्रभातफेरी सुभाष चैक, संत नगर कालोनी,लाजपत नगर कालोनी कालोनी होते हुए गुरूद्वारा साहिब पहुंची।संगत ने फूलों की वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया।ज्ञानी गुरदयाल सिंह,चंद्रदीप सिंह, चन्नी बेदी,बबनीश कौर,जितेश बतरा,भोली मनचंदा ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया।
![]() |
प्रभात फेरी निकालती संगत |
वातावरण सतनाम वाहेगुरू के जयकारों से गूंज उठा। प्रभातफेरी की समाप्ति के बाद गुरूद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ प्रारंभ हो गए।गुरूद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि 5 जनवरी को गुरू जी प्रकाशोत्सव श्रद्धा व उत्साह से मनाया जाएगा।अखंड पाठ की समाप्ति के बाद कीर्तन दरबार आयोजित होगा।इस दौरान गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार,सचिन छाबड़ा,इंद्रजीत सिंह,दीपक अरोड़ा,हर्ष भारती,जसवंत सिंह,गुरजंट सिंह,सन्नी सेठी, राजपाल सिंह,हर्ष बतरा, हर्षप्रीत मनचंदा,चरण सिंह आदि मौजूद थे।