Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    पिहानी। हाय रे दहेज- 4 माह के गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या।

    नवनीत कुमार राम जी

    • गर्भवती नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज। 
    • पुलिस के मुताबिक विवाहिता के साथ मारपीट कर ,गला दबाकर हत्या की गई
    • गले में नाखून के निशान व पीठ और कमर में भी चोट के निशान हैं, पोस्टमार्टम के बाद होगा मौत का कारण स्पष्ट

    पिहानी। क्षेत्र के बदरहा गांव में दहेज के लिए ससुराल वालों ने गर्भवती विवाहिता बिरला  उम्र 22 वर्ष पुत्री अर्जुन निवासी जुडौरा कोतवाली पिहानी  की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त कोतवाल पी पी  सिंह व  उप निरीक्षक रामलाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का पिता अर्जुन ने  पति, ससुर, सास, ननंद ,के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में पुलिस को तहरीर दी है। नवविवाहिता के गले में चोट के निशान मिले हैं।

    जांच में जुटी पुलिस:सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।जबकि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक़ महिला के सास को हिरासत में ले लिया है। मृतका नवविवाहिता बिरला के पिता अर्जुन ने बताया कि बेटी बिरला  का ब्याह डेढ़ साल पहले बदरा निवासी धर्मेंद्र पुत्र नत्थू के साथ की थी। शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर आए दिन उसे प्रताड़ित कर रहे थे। 200000 की नगद मांग भी कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर सोमवार की सुबह रात पति धर्मेंद्र, ससुर नत्थू, सास, ननंद बिटाना ने मृतका बिरला  के साथ मारपीट कर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गए।  कोतवाली  में अर्जुन के तहरीर देने के बाद कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी के निर्देश पर अतिरिक्त कोतवाल पीपी सिंह व उप निरीक्षक रामलाल  घटनास्थल पर पहुंचे।

    • चार महीने के गर्भ से थी  बिरला 

    ससुराल वालों के हाथों मारी गई  बिरला करीब चार  माह के गर्भ से थी। इसकी जानकारी परिजनों को भी थी। इसके बावजूद सोमवार सुबह उसकी दबाकर हत्या कर गई।

    • दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई-सीओ

    सीओ शिल्पा कुमारी ने घटना के संबंध में बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत हुई है। मृतका के पिता ने 4 लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। बिरला गर्भवती है या नहीं यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद में ही मालूम हो पाएगा। मौत  का कारण स्पष्ट हो जाने के बाद  अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ससुराली जनों को दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.