कानपुर। शहर की सरकार का कार्यकाल हुआ खत्म, नगर निगम सदन का कार्यकाल का 24 जनवरी को खत्म हो गया।
.......... अब नगर निगम का कार्य कानपुर जिला अधिकारी देखेंगे।
इब्ने हसन ज़ैदी\कानपुर। नगर निगम सदन की पहली बैठक 23 जनवरी 2018 को हुई थी। इसके आधार पर नगर निगम सदन के 23 जनवरी 2023 को 5 साल पूरे हो गए थे। इसके साथ ही महापौर प्रमिला पांडे और सभी 110 पार्षदों का कार्यकाल सोमवार को खत्म हो गया। नगर निगम सदन का कार्यकाल खत्म होने के बाद पर प्रमिला पांडे ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के माथे पर तिलक लगाया।
उन्होंने बताया कि सफाई योद्धाओं के बल पर ही 5 साल का कार्यकाल सकुशल संपन्न हुआ है। उनका कहना था कि 5 साल सफाई कर्मियों के साथ बिताया है उनका पूरा साथ मिला है इसलिए इन लोगों को सम्मानित किया है और आगे पार्टी अगर भरोसा भरोसा जताएगी तो महापौर प्रमिला पांडे फिर से मैदान में उतरने को तैयार हैं और अगर किसी और को भी टिकट देती है तो उसको भी पूरी ताकत से लड़ाने के लिए तैयार है।
प्रमिला पांडे- महापौर