बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा दिव्यांगों को 1000 लिहाफ, 20 ट्राई साइकिल,15 व्हीलचेयर, 11 वैशाखी व अन्य उपकरण का नि:शुल्क वितरण।
रिपोर्ट - दिनेश कुमार प्रजापति जनपद बिजनौर
...... दिव्यांगों व गरीब वर्गों को आत्मनिर्भर बनाना ही मेरा एकमात्र उद्देश्य:- एमआर पाशा
बिजनौर। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने कहा एमआर पाशा विकलांगों को लिए जो कर रहे हैं वह कोई नहीं कर सकता।
राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने कहा कि हमारे संगठन द्वारा 1000 लिहाफ, 15 व्हीलचेयर, 20 ट्राई साइकिल,11 वैशाखी अन्य उपकरण दिव्यांगों,वृद्ध,विधवा,गरीब मजदूर को वितरित की गई है। और हम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कैलिपर्स की मशीन लगाकर कारखाना बनाएंगे। और दिव्यांगों को निशुल्क कैलिपर्स देंगे। एमआर पाशा ने जितने भी आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन इकबाल रूमानी व फरहा परवीन द्वारा किया गया। संचालन का कार्यक्रम बहुत शानदार द्वारा किया गया।
एमआर पाशा राष्ट्रीय अध्यक्ष विकलांग एसोसिएशन