देवबंद: मंगलवार को पालिका पहुंची निगरानी समिति की सदस्य पूजा वाल्मीकि ने सफाई कर्मचारियों की सुनी समस्याऐं।
--पालिका अधिकारियों को बुलाकर तुरंत समस्याओं के निस्तारण करने का दिया आदेश
देवबंद: मंगलवार को देवबंद पहुंची राज्य स्तरीय निगरानी समिति की सदस्य पूजा वाल्मीकि का सफाई कर्मचारी यूनियन एवं कर्मचारियों ने नगर पालिका सभागार में जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूजा वाल्मीकि को सफाई कर्मचारियों एवं यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं अवगत कराया।
देवबंद पहुंची निगरानी समिति की सदस्य पूजा वाल्मीकि को भारतीय जनता पार्टी नगर उपाध्यक्ष राहुल वाल्मीकि एंव यूनियन अध्यक्ष दीपक चंचल ने सफाई कर्मचारियों का बकाया भुगतान दिलवाने,तथा राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा विधानसभा महामंत्री अविनाश वाल्मीकि ने पिछले 5 वर्ष में बाल्मीकि बस्ती मलिन बस्ती में शामिल होने के बाद भी नगर पालिका की तरफ से कोई विकास किया नहीं गया एवं आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को एएसआई कार्ड और उनका फंड उनके अकाउंट में नही पहुंचने आदि समस्याओं से अवगत कराया।
समिति सदस्य पुजा वाल्मीकि ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर नगर पालिका सेनेटरी इंस्पेक्टर पॉपीन कुमार एवं स्वास्थ्य लिपिक बिरला सुद को जल्द ही कर्मचारियों का एस आई कार्ड बनाने के आदेश दिए।उन्होने दोनो अधिकारियों से कहा कि वह जल्दी ही आकर एस आई कार्ड का वितरण कर्मचारियों को खुद अपने हाथों से करेगी।उन्होने अन्य मामलों को संज्ञान में लेते हुए जल्दी ही सारी रिपोर्ट शहरी विकास मंत्री को भेजकर उनके निस्तारण कराने की बात भी कही।इस मौके पर सचिन, मनुज गांगुली,राजू टांक,मुकेश, संजय बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
शिबली इकबाल
Initiate News Agency (INA), देवबंद