बहराइच। पुलिस उपमहानिरीक्षक "फायर सर्विस " जुगुल किशोर पहुँचे बहराइच ,,फायर स्टेशन का किया आकस्मिक निरीक्षण।
रिपोर्ट - अक्षय कुमार शर्मा
बहराइच। आज बहराइच में फायर सर्विस के पुलिस उपमहानिरीक्षक जुगुल किशोर ने फायर स्टेशन पर पहुँच कर आकस्मिक निरीक्षण किया वहां पहुँच कर उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए अफसरों को सख्त हिदायत दी।
इस दौरान उन्होंने मॉक ड्रिल भी कराई जिससे वो संतुष्ट दिखे, साथ ही उपमहानिरीक्षक फायर सर्विस जुगुल किशोर तिवारी बहराइच के प्रसिद्ध गुल्लाबीर मंदिर स्थित भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण करने भी पहुँचे।
जुगुल किशोर तिवारी ( पुलिस उपमहानिरीक्षक ) फायर सर्विस उत्तर प्रदेश