कानपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में प्रेस वार्ता का आयोजन।
इब्ने हसन ज़ैदी\कानपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कानपुर के तिलक हाल में भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव व कांग्रेस पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
![]() |
अनिल यादव, प्रांतीय अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी |
प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि जिस तरह से राहुल गांधी कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा कर रहे है। उसी कड़ी में हम लोग भी आठ तारीख से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रहे है। यह यात्रा यूपी के प्रत्येक जिले में जायेगी। निकाय चुनाव को देखते हुए उन्होंने कहा की उसी के सपोर्ट में इसका आयोजन किया है। इसके माध्यम से सामाजिक मुद्दों के संदेश जनता तक पहुचने का काम करेंगे।