कन्नौज। राज्यमंत्री स्वतंत्रप्रभार असीम अरुण ने कन्नौज महोत्सव व मालिनी अवस्थी के गायन की जमकर प्रशंसा की।
कन्नौज। कन्नौज महोत्सव में देर रात लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने समा बांधा। कन्नौज की बेटी ने यहां से अपना नाता जोड़ते हुए पुलिस फोर्स को प्रशंसको को परेशान न करने की अपील भी की। गायिका के कार्यक्रम में पहुंचे समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्रप्रभार असीम अरुण ने कन्नौज महोत्सव व मालिनी अवस्थी के गायन की जमकर प्रशंसा की।
![]() |
असीम अरुण ( राज्यमंत्री स्वतंत्रप्रभार उतर प्रदेश) |
मैनपुरी उपचुनाव पर बोलते हुये उन्होने कहा कि ये परिवारवाद और राष्ट्रवाद के बीच चुनाव है। मैनपुरी भाजपा प्रत्याशी को लेकर शिवपाल यादव के दिये बयान पर मंत्री ने कहा ये गलत है और मैनपुरी के वोटर इसका जवाब देंगे। जो इस तरह की भाषा का प्रयोग करता है वो किसी भी पद के काबिल नही है। चाचा भतीजा के एक होने पर भी मंत्री ने कटाक्ष किया।