देवबंद। भाजपाईयों ने गरीब व असहाय लोगों को गर्म कम्बलों का किया वितरण।
...... गरीब व असहाय लोगों की मदद करना पुनीत कार्य: जोगेन्द्र सिंह
शिबली इकबाल\देवबंद। भाजपाईयो ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर गरीब व असहाय लोगों को पड रही भयंकर सर्दी से बचाव के लिए जरूरत मंद लोगों को कंबल वितरित किये।नगर के मौहल्ला नेचलगढ़ स्थित नरेश प्रधान के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग व नेरश प्रधान के नेतृत्व में गुरूवार को जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल वितरित किये।
![]() |
सर्दी से बचाव हेतू गरीब व असहाय लोगोें को कम्बल वितरित करते भाजपाई। |
ताकि भीषण सर्दी में कोई भी बेसहारा व्यक्ति ठिठुरता ने फिर एवं ठंड से अपना बचाव कर सकें।जोगेन्द्र जाटव ने कहा कि गरीब व असहाय लोगों की मदद करना पुण्य का कार्य है और सक्षम लोगों को गरीब लोगों लगातार मदद करती रहनी चाहिए इससे ईश्वर भी खुश रहता है।इस दौरान राजेश अनेजा,जोगिंदर सिंह जाटव, अजय जाटव,अमन सिंघल, लखन,अमन,अमित,भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।