मिश्रित\सीतापुर। चम्बल घाटी विनोबा भावे जन संस्थान मंडल कार्यालय पर हुई समीक्षा बैठक सम्पन्न।
संदीप चौरसिया तहसील मिश्रिख की रिपोर्ट
मिश्रित\सीतापुर। कस्बा मिश्रित के परसौली चौराहा पर स्थित चंबल घाटी जन संस्थान मंडल कार्यालय पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में लखनऊ मंडल के सभी जिला अध्यक्षों ने भाग लिया।
इस बैठक में संगठन की सक्रियता पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्षों से कार्यों की समीक्षा की। आयोजित बैठक में कार्यवाही रजिस्टर, प्रस्ताव एवं आय ब्यय का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा , जिला अध्यक्ष ओंमकार यादव , मुनेन्द्र सिंह यादव , जिला अध्यक्ष हरदोई अरुण सिंह, शाखा अध्यक्ष सीतापुर पुष्पा देवी, शाखा अध्यक्ष खैराबाद पिंकी सिंह , उपाध्यक्ष श्याम पाल सिंह , अटल यादव , शिवराज सिंह , संजय गिरी , भोलानाथ अवस्थी, आशुतोष त्रिवेदी , छोटे लाल यादव , गुड्डू तिवारी , छोटे आदि संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।