शाहजहांपुर। ब्राह्मण समाज ने प्रदेश अध्यक्ष को बनाया नगर निकाय प्रभारी।
फै़याज़ उद्दीन\शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय पाठक को संगठन ने नगर निकाय चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उत्तर प्रदेश ब्राह्मण समाज के संस्थापक पंडित राजाराम मिश्रा ने बताया कि जिले में ब्राह्मण समाज के जो लोग राजनीतिक में सक्रिय हैं और वह नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षद के लिए अपना अपना आवेदन उत्तर प्रदेश ब्राह्मण समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय पाठक को भेजें।
ताकि संगठन की ओर से ब्राह्मण समाज के लोगों को नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने के लिए राजनीतिक दलों से वार्ता की जा सके और जिले में होने वाले नगर निकाय चुनावों में ब्राह्मणों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के प्रदेश महामंत्री हरि शरण बाजपेयी ने कहा कि जिले के सभी ब्राह्मणों को जो भी राजनीति में सक्रिय ब्राह्मण प्रत्याशी हैं उनका सहयोग करना चाहिए।