सम्भल। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सजे चर्च
सम्भल। क्रिसमस पर्व को लेकर ईसाई समुदाय में जबरदस्त उत्साह है। क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्व संध्या से ही गिरजाघरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजा दिया गया है। रविवार की सुबह शहर स्थित सभी चर्चों में प्रार्थना सभा का आयोजन कर प्रभु यीशु से देश की खुशहाली की प्रार्थना की जाएगी।
क्रिश्चियन समुदाय में क्रिसमस-डे को लेकर खासा उत्साह रहता है। इस बार भी बच्चों में इस पर्व को लेकर खुशियां हैं। शहर के कोट पूर्वी स्थित चर्च पर पूर्व संध्या पर आकर्षक ढंग से सजाया गया है। चर्च को भी बिजली की रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।
इसके अलावा घरों और प्रतिष्ठानों को भी सजा कर क्रिसमस ट्री बनाए गए हैं। क्रिसमस की पूर्व संध्या से ही इन गिरजाघरों को बिजली की रंग-बिरंगी आकर्षक झालरों से सजा दिया गया। यहां क्रिसमस-डे मसीही धर्मावलंबियों की भीड़ जुटेगी। प्रार्थना सभा का आयोजन कर प्रभु यीशु से देश की खुशहाली और तरक्की, कोरोना के खात्मे की दुआ की जाएगी। पादरी के.पी. सिंह ने बताया कि क्रिसमस पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुबह से ही ईसाई धर्म गुरुओं के द्वारा प्रार्थना कराई जाएगी।
ओवेस दानिश
Initiate News Agency (INA), संभाल