धामपुर। दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष में धामपुर नगर में निकाली गई प्रभात फेरी
धामपुर। दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरियों का शनिवार को समापन हो गया। प्रभातफेरी का स्वागत मुख्य बाजार में कुलदीप सिंह मोंगा, सुरेन्द्र सिंह मोंगा, सर्वजीत सिंह मोंगा, सिमरनजीत सिंह मोंगा के अलावा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सचिव सरदार गुरुचरण सिंह चावला के अलावा भूतपूर्व चेयरमैन लाला नरेन्द्र कुमार अग्रवाल के अलावा अशोक गुगलानी व सविता गुगलानी के परिवारों की ओर से किया गया।
स्वागत करने वाले सभी गुरु मुख परिवारों को गुरुद्वारा की प्रबंध समिति की ओर से जय जयकारों के बीच सरोपा भेंट कर सम्मान भी प्रदान किया गया। निर्धारित मार्गो की परिक्रमा के बाद प्रभातफेरी गुरुद्वारा में पहुंचकर संपन्न हुई। जहां संगत समूह ने गुरुद्वारा परिसर में स्थापित निशान साहिब की परिक्रमा करते हुए चौपाई साहिब जी के पाठ का भी सामूहिक उच्चारण किया। इस दौरान बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों से समस्त वातावरण गुंजायमान रहा।
![]() |
गुरु शरण मोहन |
दिनेश कुमार प्रजापति
Initiate News Agency (INA), धामपुर/बिजनौर