सासनी\हाथरस। टेंपो पलटा चालक घायल-रेफर।
सासनी\हाथरस। गांव बसगोई के निकट एक टैंपो पलट जाने के कारण उसका चालक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार इगलास निवासी भूरी पुत्र नवल सिंह टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। जो सोमवार की शाम करीब पांच बजे काम समाप्त करने के बाद अपने घर जा रहा था।
बताते हैं कि जैसे ही वह गांव बसगोई के निकट पहुंचा वैसें ही उसका टैंपो असंतुलित होकर पलट गया और टैंपो में सवार चलक भूरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर राहगीरों और खेतों में काम कर रहे किसानों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने ऐंबुलेंस के जरिए घायल को उपचार के लिए सीएचसी पहुचाया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभ्ळाीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।