कानपुर। काजल किरण के घर पहुंचे शिवपाल मनाया जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने किया जगह-जगह भव्य स्वागत।
इब्ने हसन ज़ैदी\कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का कानपुर नगर आगमन पर गंगापुर जाजमऊ पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया इसके पश्चात नौबस्ता हमीरपुर रोड ओरियारा चौराहा रमईपुर होते हुए सेन पश्चिम पारा ग्राम प्रधान काजल किरण के आवास पर पहुंचे जहां पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत हुआ काजल किरण के निवास का उद्घाटन किया एवं केक काटकर काजल किरण का जन्मदिन मनाया गया काजल किरण ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इसके पश्चात भीमसेन ने जिला पंचायत सदस्य रजनीश यादव के निवास पर पहुंचे जहां पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया रजनीश यादव ने चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया जाजमऊ गंगा पुल से रास्ते पर रोककर जगह-जगह फूल मालाओं से भव्य स्वागत फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं ने किया जिला पंचायत सदस्य रजनीश यादव ने भीमसेन मे हजारों कार्यकर्ताओं के साथ चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापतति राघवेंद्र सिंह यादव आशीष चौबे अशोक यादव राजपाल यादव नरेश सिंह प्रेम प्रकाश दुबे आकाश प्रजापति राम प्रकाश मिश्रा राजपाल यादव सुधाकर त्रिपाठी गोविंद स्वामी शोभित प्रजापति कमरुद्दीन डॉक्टर संग्राम सिंह पुनीत यादव रोहित शास्त्री सोनू यादव बशीर खान राजेश यादव प्रदीप यादव साधु यादव संजय प्रजापति अरुण यादव श्रवण कुरील निलेश राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।