शाहजहांपुर। जादूगर डी.के भारत आंखों में पट्टी बांधकर शहर की सड़कों पर चलाएंगे बाइक।
फै़याज़ उद्दीन\शाहजहांपुर। जादूगर डी.के. भारत का जादू शो शहर की चित्रा टॉकीज में चल रहा है। जादूगर डी.के. भारत के मैनेजर बंटी ने बताया कि सोमवार के दिन जादूगर डी.के. भारत अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधकर यातायात नियमों का पालन करते हुए शहर की तमाम भीड़ भाड़ वाली सड़कों पर मोटरसाइकिल चलाकर लोगों को जादू दिखाएंगे।
मैनेजर बंटी ने बताया कि जादूगर आंखों पर पट्टी बांधकर शहर की सड़कों पर बाइक चलाते हुए शहर की जनता को यह संदेश देंगे कि बाइक या कार चलाते समय सभी लोग यातायात के नियमों का पालन जरूर करें। साथ ही जादूगर डी.के. भारत शाहजहांपुर की जनता को यह भी संदेश देंगे कि नशा करके वाहन ना चलाएं और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें।