श्रावस्ती। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने धान क्रय केंद्र भिनगा का किया औचक निरीक्षण।
........ धान बेचने आए किसानों को हो रही दिक्कतों का रखा जाए पूरा ध्यान–जिलाधिकारी
सर्वजीत सिंह\श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के जनपद श्रावस्ती में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने धान खरीद का जायजा भी लिया। अचानक जिलाधिकारी के धान क्रय केंद्र पर पहुंचने पर हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने निर्देश देते हुए कहा कि धान बेचने आए किसानों को कोई भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े इसके लिए सभी अधिकारी गण इसका पूर्ण रूप से ख्याल और ध्यान निरंतर बनाए रहे।
वही उपस्थित जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा को भी निर्देश दिया कि वह निरंतर धान क्रय केंद्रों का मॉनिटरिंग करें और सभी व्यवस्थाएं हमेशा सुनिश्चित रखवा हैं इसके साथ ही सभी क्रय केंद्रों का लगातार निरीक्षण करता करती रहे ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की धान बेचने में कोई भी दिक्कत न होने पावे।
आपको बता दें विकासखंड हरिहरपुर रानी अंतर्गत ब्लॉक गोदाम हरिहरपुर रानी धान क्रय केंद्र भिनगा का जिलाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जहां केंद्र पर 1300 मैट्रिक्स टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है जबकि 2 दिसंबर 2022 तक 29 किसानों से 133.560 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो धान खरीदा गया है उसे तत्काल मीलों पर भेजा जाए। इसके साथ ही औचक निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र पर खरीद पंजिका,बोरो की व्यवस्था, उपार्जन हेतु लैपटॉप,आईपैड इलेक्ट्रॉनिक कांटा,फैन पंखा चलना,पावर डस्टर एवं अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं की भी गहनता से जानकारी ली। वहीं पर नमी मापक यंत्र संचालित ना पाए जाने पर उसे तत्काल ठीक कराने के भी निर्देश दिए।