अयोध्या। पूर्व मंत्री के नेतृत्व में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिले रामनगरी के पीड़ित व्यापारी।
............27 जनवरी को अयोध्या पीड़ित व्यापारियों से मिलने अयोध्या आ सकते है पूर्व सीएम
अयोध्या। अयोध्या के नया घाट से सहादत गंज तक 13 किलोमीटर बन रहे लंबे राम पथ के लिए हो रहे चौड़ीकरण की नीतियों के विरोध में पीड़ितों ने पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने लोगों का दर्द सुना। इसके बाद अगले महीने अयोध्या आकर न्याय की लड़ाई लड़ने का भरोसा दिलाया। 27 जनवरी को अखिलेश अयोध्या का दौरा कर सकते हैं।
अयोध्या में राम पथ के चौड़ी करण को लेकर तेजी से भवन गिराए जा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि यह सब पूरी सहमति के साथ हो रहा है। जबकि भवन स्वामी और दुकानदार प्रशासन की नीतियों से असंतुष्ट हैं। उनका कहना है कि मुआवजा न के बराबर दिया जा रहा है और अधिकारी पूरी तरह मनमानी कर रहे हैं। व्यापारी नेता नंद कुमार गुप्त नंदू ने बताया कि प्रशासन तानाशाही कर रहा है। लोग इस ठंडक में बेघर और बेरोजगार होकर मानसिक अवसाद के शिकार हो रहे हैं। बहुत से लोग भीख मांगने की कगार पर पहुंच गए हैं।
राम पथ पीड़ित व्यापारियों ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन और महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के साथ अखिलेश यादव से मुलाकात कर अपना दर्द बयां किया। लोगों ने बताया कि भाजपा सरकार में उनको घर से बेघर कर सड़क पर लाने तथा मुआवजा के नाम पर भीख देने का काम किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने ने सभी व्यापारियों की बातों को सुना तथा आश्वस्त कराया कि जल्द ही अयोध्या आकार सभी व्यापारियों की आपबीती सुनेंगेl उनके न्याय के लिए जो भी हर संभव मदद होगा करेंगे। समाजवादी पार्टी पूरी तत्परता से उनके हितों की रक्षा और न्याय की लड़ाई को लड़ने का काम करेगी।