सीतापुर: आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन के द्वारा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें संगठन को विस्तार किया गया।
सीतापुर: जनपद के विकास खण्ड सकरन में शनिवार को स्थान ग्राम पंचायत उमर कलां पर आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें ब्लाक से शहरी व ग्रामीण अंचल दिव्यांग महिला व पुरुषो की भागीदारी थी। आये हुए सभी दिव्यांग भाई बहनों की समस्या ध्यानपूर्वक सुना और कहा सभी समास्याओं पर विचार विमर्श कर जल्द जल्द से निदान कराया जाएगा । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन द्वारा दिव्यांगजनों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए समय - समय पर शासन व प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराना। रोजगार, आत्मनिर्भरता, शिक्षा, स्वास्थ था। उत्तम कुमार ब्लॉक अध्यक्ष आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सिंह, राष्ट्रीय महासचिव बिंदू मौर्या, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजयपाल, रिंकू गुप्ता, भोला, पप्पू, टीकाराम, आदि सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शरद कपूर
Initiate News Agency (INA), सीतापुर