कानपुर। कांग्रेस दक्षिण में निकाली भारत जोड़ो यात्रा किया विशाल सभा का आयोजन।
इब्ने हसन ज़ैदी\कानपुर। कांग्रेस दक्षिण अध्यक्ष हरिकिशन भारती नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा मरियमपुर हॉस्पिटल चौराहे से निकाली गई, यात्रा मरियमपुर से नजीराबाद चौराहा, मोतीझील कारगिल पार्क, मोतीझील चौराहा, बेनाझाबर, पालिका स्टेडियम होते हुए, श्रम हितकारी केंद्र मैदान में सभा का आयोजन किया।
दक्षिण अध्यक्ष हरि किशन भारती ने कहा कि भाजपा भारत को तोड़ने का काम कर रही है कांग्रेस भारत जोड़ने का काम करेगी राहुल गांधी देश के युवा नेता कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पैदल यात्रा कर लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं इसी संदर्भ में कानपुर नगर में यात्रा निकालकर लोगों को संदेश दिया जा रहा है जात पात को छोड़कर कांग्रेस में जुड़कर इस यात्रा को सफल बनाएं कांग्रेस का साथ दें दक्षिण अध्यक्ष हरि किशन भारती , महासचिव लकी सैमुअल सिंह, पार्षद अमनदीप सिंह गंभीर वार्ड 85 शबनम आदिल, हेलिना सिंह, टिल्लू ठाकुर कृष्णमणि देव सिंह, डॉक्टर जगत आदि लोग मौजूद रहे।