कन्नौज। मुस्लिम सम्मेलन में प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने समाजवादी पार्टी पर किया पलटवार।
............ कन्नौज मुस्लिम सम्मेलन में प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने समाजवादी पार्टी पर पलटवार किया है। मंत्री ने अखिलेश यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए तीनों सीटें हारने के बाद ईवीएम पर ठीकरा फोड़ देंगे।
रहीश खान\कन्नौज। दोपहर बाद कन्नौज के समधन पहुंचे मंत्री ने सबसे पहले भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अफजाल उर रहमान की आकस्मिक मौत पर शोक व्यक्त किया। उसके बाद उन्होंने जिले भर से आए भाजपा पदाधिकारियों से बात की। निकाय चुनाव को लेकर भी मंत्री ने मुस्लिम उम्मीदवारों के साथ बैठकर मंत्रणा की। मुस्लिम सम्मेलन में उन्होंने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया।
![]() |
दानिश आजाद अंसारी (राज्यमंत्री अल्पसंख्य कल्याण ) |
पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव मैनपुरी में मुस्लिम और यादवों के वोट काटने का जो आरोप लगा रहे हैं वह बेबुनियाद है। जबकि असलियत में भाजपा उप चुनाव में तीनों सीट जीत रही है। उन्होने कहा की हार के बाद वह ईवीएम पर भी ठीकरा फोड़ेंगे। आजम खान के प्रदेश सरकार पर लगाए गए आरोप पर कहा कि जो उन्होंने बोया है वही काट रहे हैं। मुस्लिमों को खून के आंसू रुलाने वाला आज रो रहा है।