कानपुर। सपा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे फंसा कर जेल भेजने की साजिश कर रही है:अमिताभ बाजपेई
इब्ने हसन ज़ैदी\कानपुर। समाजवादी पार्टी आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमिताभ बाजपेई के द्वारा सपा विधायकों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा झूठे मुकदमे फसाने डराने धमकाने एवं सरकार द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के विरोध में आज गांधी प्रतिमा स्थल फूल बाग में उत्तर प्रदेश सरकार सपा के पूर्व मंत्री सुरेंद्र मोहन अग्रवाल एवं संयुक्त विपक्ष मोर्चा के संयोजक सुरेश गुप्ता की अध्यक्षता में 24 घंटे का सत्याग्रह धरना प्रारंभ हुआ जिस का संचालन पूर्व नगर महासचिव अंबर त्रिवेदी ने किया।
सत्याग्रह धरने को संबोधित करते हुए विधायक अमिताभ बाजपेई ने अपने संबोधन में बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार बदले की भावना से ग्रसित होकर सपा विधायक हाजी इरफान सोलंकी सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फंसा कर उत्पीड़न कर रही है इस उत्पीड़न को समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे अमिताभ बाजपेई ने आगे बताया कि आज रात 12:00 बजे नए साल 2023 के प्रथम दिन शपथ लेकर सभी नेता कार्यकर्ता एवं विधायक 2023 में सड़कों पर उतर कर गांधीवादी तरीके से सड़कों पर आंदोलन चलाएंगे तथा सरकार को ईट का जवाब पत्थर से देंगे डॉ राम मनोहर लोहिया कहते थे कि हम मारेंगे नहीं मानेंगे भी नहीं विधायक अमिताभ बाजपेई ने आगे बताया कि हम लोग 2023 में सड़कों पर उतरकर आंदोलन के माध्यम से इस अता ताई प्रदेश सरकार की चूल्हे हिलाकर 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ कर सपा गठबंधन की सरकार बनाएंगे किसानों नौजवानों द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर सरकार झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेज रही है
सत्याग्रह धरने में मुख्य रूप से सुरेंद्र मोहन अग्रवाल, संयोजक विपक्ष मोर्चा सुरेश गुप्ता कैंट के विधायक मोहम्मद हसन रूमी पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला पूर्व नगर अध्यक्ष करम अली विपक्षी मोर्चा के प्रदीप यादव अशोक तिवारी प्रताप साहनी उमाकांत सीपीएम आर पी कनौजिया सीपीआई के पांडे सुभाष दुबे दी आकाश यादव रजत बाजपेई सुरभित जायसवाल अमित बिल्लू बाल्मिक नसीम अहमद टिल्लू जायसवाल शरद पांडे अनिल चौबे उदय द्विवेदी आज हजारों लोग उपस्थित रहे।