देवबंद। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति और बेटे को पीटा।
......... पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही महिला, पुलिस कर रही मामले की जांच
शिबली इकबाल\देवबंद। दो वर्षीय बेटे को मांगने पर विवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर पति व बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पति ने कोतवाली में न्याय की गुहार लगाई है।देवबंद के गांव चंदेना कोली निवासी अरविंद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 5 वर्ष पहले गांव टोपरी निवासी महिला से हुई थी अरविंद का आरोप है कि विगत 1 वर्ष से उसकी पत्नी के गांव चंदेना कोली के ही एक व्यक्ति से संपर्क हो गए।जानकारी होने पर उसने पत्नी को काफी समझाया। इसके बावजूद वह नहीं मानी।
![]() |
कोतवाली पहुंचा पत्नी व प्रेमी द्वारा पीटा गया घायल पति व बेटा |
अरविंद ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी उसके 2 वर्षीय पुत्र को लेकर युवक के साथ चली गई।जब पता चला ही वह गांव शाहपुर में रह रही है।तो वह अपने बेटे को लेने चला गया। अरविंद ने बताया कि जब उसने अपने पुत्र को वापस मांगा तो उसकी पत्नी व युवक ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। उसके 2 वर्षीय मासूम बच्चे को भी मारा-पीटा।वह किसी तरह से जान बचाकर अपने पुत्र को ले आया।पीड़ित अरविंद का कहना है कि वह अपने पुत्र को अपने पास रखना चाहता है उधर,पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।जांच में जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।