सासनी\हाथरस। सगाई में हुई हर्ष फायरिंग से आधा दर्जन घायल।
सासनी\हाथरस। गांव देदामई में सगाई के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। जिनका उपचार सीएचसी में कराया है।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव देदामई में देवीराम के यहां गोंडा क्षेत्र के गांव कैमथर से लोग सगाई करने आए थे। सगाई का कार्रक्रम चल रहा था। तभी देवीराम ने अपनी लायसेंसी बारह बोर की बंदूक से हर्ष फायरिंग की तो उसी वक्त बंदूक की नाल फट गई। जिससे सगाई में आई किशोरी साक्षी पुत्री अतुल, राजन लाल पुत्र रामजीलाल, वियजपाल पुत्र हेतराम, रनवीर पुत्र रामचंद्र, मनोज पुत्र प्रेम सिंह, सभी निवासी कैमथल गौंडा, देवीराम पुत्र नाहर सिंह निवासी देदामई, विपिन पुत्र ओमप्रकाश निवासी टुकसान आदि सात लोग घायल हो गये। घटना के बाद माहौल गमगीन हो गया और अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए। तभी सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बंदूक को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है।