कन्नौज। कन्नौज महोत्सव का समापन पर राधा कृष्ण के भक्ति गीतों पर भीड़ जमकर झूमी।
रहीश खान\कन्नौज। रविवार देर रात कन्नौज महोत्सव का समापन हो गया। महोत्सव में आखिरी दिन राधा कृष्ण के भक्ति गीतों पर भीड़ जमकर झूमी। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला सहित एडीएम व एसडीएम भी ब्रज गीतों पर जमकर नाचे। डीएम बोले कि कई साल बाद हुआ कन्नौज महोत्सव का आयोजन बेहद सफल रहा और जो कमियां रह गयी हैं उन्हें अगले साल दूर कर लिया जाएगा।
कन्नौज महोत्सव के अंतिम दिन भारत की संस्कृति और कृष्ण भक्ति की झलक दिखाई दी। देश की विश्व प्रसिद्ध राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित कथक नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा ने भारत की कला एवं संस्कृति की भव्य प्रस्तुति से हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। गीतांजलि शर्मा और उनके समूह के द्वारा रचित राधा कृष्ण पर आधारित मनमोहक नृत्य नाटिका की गयी। जिसे देखकर डीएम, एडीएम और एसडीएम खुद को रोक न सके और मंच पर कृष्ण भक्ति में जमकर नाचे। गीतांजलि शर्मा की प्रस्तुतियों में मुख्य रूप से ब्रज वंदना, गणेश वंदना, महारास, मयूर नृत्य, माखन लीला, लठामार होली का मंचन किया गया। महोत्सव में कृष्ण और राधा के अद्भुत स्वरूप को देख कर हर कोई मन्त्र मुग्ध हो गया। गीतांजलि शर्मा ने अपने भाव और अभिनय से ब्रज को कन्नौज महोत्सव के मंच पर उतार दिया, जिसे देख हर कोई राधा कृष्ण भक्ति में डूब गया। डीएम समापन पर बोले उम्मीद से ज्यादा सफल। कार्यक्रम हुआ और जो कमियां सामने आयी वो अगली बार दूर की जाएंगी।