शाहजहॉपुर। कांग्रेसियों ने भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
फै़याज़ उद्दीन\शाहजहॉपुर। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमे उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।
इस मौके पर अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सईद अंसारी ने भारतीय युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष विपिन कश्यप को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर प्रमुख रूप से कृष्ण विनोद मिश्रा, तकवीम हसन खान, अतीत बागी, गौरव त्रिपाठी, अदीब अहमद, राकेश आनंद, अफजाल खान, सय्यद रहमान, संजय सक्सेना, लक्ष्मीकांत मिश्रा, प्रवीण वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।