सम्भल: सैकड़ों बालक गणवेश ने राष्ट्र तथा हिन्दू धर्म की रक्षा का दिया अनूठा संदेश
सम्भल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संभल द्वारा रविवार को बाल पथ संचलन निकाला गया। जिसमें सैकड़ों बालक गणवेश में अपने हाथों ने दंड लेकर मुख्य मार्गो से होकर निकले और राष्ट्र तथा हिन्दू धर्म की रक्षा का अनूठा संदेश दिया।
नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संभल की ओर से शिशुपाल पथ संचलन का आयोजन विक्रम पैलेस से किया गया बाल स्वयंसेवकों ने पंक्ति में होकर संचालन किया। यह पथ संचलन विक्रम पैलेस से शुरू होकर दुर्गा कॉलोनी, जनता पेट्रोल पंप, चौधरी चरण सिंह पार्क, पुराना टेलिफोन एक्सचेंज, शंकर कॉलेज, यशोदा चौराहा, तुलसी टॉकीज से होते हुए विक्रम पैलेस पर आकर समाप्त हुआ। बॉल पथ संचलन में वरिष्ठ स्वयंसेवको के पीछे सैकड़ों गणवेशधारी बच्चे अपने हाथों में दंड लेकर चले। अलग-अलग वाहिनी में बच्चों ने पथ संचलन किया। बीच की वाहिनी में बैंड भी शामिल रहा। छोटे बच्चों ने भी उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया।
पथ संचलन का जगह-जगह जोरदार फूल बरसाकर स्वागत भी हुआ। बाल स्वयंसेवकों को भारत देश और हिन्दू धर्म की रक्षा करने के लिए प्रेरित करते हुए प्रांत के सह प्रांत प्रचारक विनोद ने गुरु गोविंद के चारों बालको के शहीदी दिवस संबोधन करते हुए कहा कि आगे चलकर आपको ही एक अच्छे और गौरवशाली राष्ट्र का निर्माण करना है। भारत की परंपरा और अपने धर्म की संस्कृति को बचाए रखना है। राहुल दीक्षित ने कहा कि यह हमारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संभल के शिशु बाल पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
![]() |
राहुल दीक्षित, राष्ट्रीय स्वयंसेवक |
जिसमें प्रांत के प्रांत सह प्रचारक विनोद जी गुरु गोविंद सिंह के चारो बालकों के शहीदी दिवस पर संबोधित करते हुए उस पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। बालको को अपने जीवन में आदर्श स्थापित करने के लिए, प्रेरणा देने के लिए, अपने जीवन का लक्ष्य बनाए अपने जीवन में भी काम आए और देश के भी काम आए इस उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
उवैस दानिश
Initiate News Agency (INA), सम्भल