हरदोई। डीएम ने शाहपुर बिनौरा के ग्राम प्रधान के दो वर्ष के कार्यकाल की जांच के दिए निर्देश।
हरदोई। विकास कार्यों में गोलमाल कर वित्तीय अनियमितता करने वाले ग्राम प्रधान व सचिवों के लिए चेतावनी है। अब डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने हरियावां ब्लाॅक की ग्राम पंचायत शाहपुर बिनौरा के ग्राम प्रधान के दो वर्ष के कार्यकाल की जांच करवाए जाने के निर्देश दिए हैं।
![]() |
प्रतीकात्मक:फोटो |
डीएम एमपी सिंह ने ग्राम प्रधान के 2021-22 व 2022-23 के कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों की वित्तीय व तकनीकी जांच के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी को जिम्मेदारी दी है। बताया शाहपुर बिनौरा निवासी शरीफ मोहम्मद द्वारा शपथ पत्र पर ग्राम प्रधान व सचिव पर बिना कार्य करवाए ही सरकारी धनराशि के गबन करने के लगाए गए गंभीर आरोपों के क्रम में जांच करवाई जा रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील सिंह ने बताया डीएम के निर्देशानुसार जांच शुरू की गई है। बीडीओ हरियावां से ग्राम पंचायत द्वारा दो साल में करवाए गए कार्यों की सूची व अभिलेख मांगे गए हैं।